20 घरेलू नुस्खे जो आपको रखेंगे सभी रोगों से दूर 
Tips to be Safe from all Disease

  1. प्याज के रस को गुनगुना करके कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
  2. प्रतिदिन 1 अखरोट और 10 किशमिश बच्चों को खिलाने से बिस्तर में पेशाब करने की समस्या दूर होती है।
  3. टमाटर के सेवन से चिढ़ चिढ़ापन और मानसिक कमजोरी दूर होती है।यह मानसिक थकान को दूर कर मस्तिस्क को तंदरुस्त बनाये रखता है। इसके सेवन से दांतो व् हड्डियों की कमजोरी भी दूर होती है.
  4. तुलसी के पत्तो का रस,अदरख का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर 1-1चम्मच की मात्रा में दिन में 3 से 4 बार सेवन करने से सर्दी, जुखाम व खांसी दूर होती है।
  5. चाय की पट्टी की जगह तेज पत्ते की चाय पीने से सर्दी, जुखाम, छींके आना, नाक बहना ,जलन व सरदर्द में शीघ्र आराम मिलता है।
  6. रोज सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से चेहरे में रौनक आती है वजन कम होता है, रक्त प्रवाह संतुलित रहता है और गुर्दे ठीक रहते है।
  7. पांच ग्राम दालचीनी ,दो लवंग और एक चौथाई चम्मच सौंठ को पीसकर 1 लीटर पानी में उबाले जब यह 250 ग्राम रह जाए तब इसे छान कर दिन में 3 बार पीने से वायरल बुखार में आराम मिलता है।
  8. पान के हरे पत्ते के आधे चम्मच रस में 2 चम्मच पानी मिलाकर रोज नाश्ते के बाद पीने सेपेट के घाव व अल्सर में आराम मिलता है।
  9. मूंग की छिलके वाली दाल को पकाकर यदि शुद्ध देशी घी में हींग-जीरे का तड़का लगाकर खाया जाए तो यह वात, पित्त, कफ तीनो दोषो को शांत करती है।
  10. भोजन में प्रतिदिन 20 से 30 प्रतिशत ताजा सब्जियों का प्रयोग करने से जीर्ण रोग ठीक होता है उम्र लंबी होती है शरीर स्वस्थ रहता है।
  11. भिन्डी की सब्जी खाने से पेशाब की जलन दूर होती है तथा पेशाब साफ़ और खुलकर आता है।
  12. दो तीन चम्मच नमक कढ़ाई में अच्छी तरह सेक कर गर्म नमक को मोटे कपडे की पोटली में बांधकर सिकाई करने से कमर दर्द में आराम मिलता है।
  13. हरी मिर्च में एंटी आक्सिडेंट होता है जो की शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कैंसर से लड़ने में मदद करता है इसमें विटामिन c प्रचुर मात्रा में होता है जो की प्राकृतिक प्रतिरक्षा में सुधार करता है।
  14. मखाने को देसी घी में भून कर खाने से दस्तो में बहुत लाभ होता है इसके नियमित सेवन से रक्त चाप , कमर दर्द, तथा घुटने के दर्द में लाभ मिलता है।
  15. अधिक गला ख़राब होने पर 5 अमरुद के पत्ते 1 गिलास पानी में उबाल कर थोड़ी देर आग पर पका ठंडा करके दिन में 4 से 5 बार गरारे करने से शीघ्र लाभ होता है।
  16. आधा किलो अजवाइन को 4 लीटर पान में उबाले 2 लीटर पानी बचने पर छानकर रखे, इसे प्रतिदिन भोजन के पहले 1 कप पीने से लिवर ठीक रहता है एवं शराब पीने की इच्छा नहीं होती.।
  17. नीम की पत्तियो को छाया में सुखा कर पीस लें, इस चूर्ण में बराबर मात्रा में कत्थे का चूर्ण मिला ले। इस चूर्ण को मुह के छालो पर लगाकर टपकाने से छाले ठीक होते है।
  18. प्रतिदिन सेब का सेवन करने से ह्रदय,मस्तिस्क तथा आमाशय को समान रूप से शक्ति मिलती है तथा शरीर की कमजोरी दूर होती है।
  19. 20से 25 किशमिश चीनी मिटटी के बर्तन में रात को भिगो कर रख दें।सुबह इन्हें खूब चबा कर खाने से लो ब्लड प्रेसर में लाभ मिलता है व शरीर पुष्ट होता है।
  20. अमरुद में काफी पोषक तत्व होते है .इसके नियमित सेवन से कब्ज दूर होती है और मिर्गी, टाईफाइड , और पेट के कीड़े समाप्त होते है।

हिलते दाँतों के लिए घरेलु आयुर्वेदिक उपाय 
Ayurvedic tretment for moving teeth

यह समस्या दांतों को बहुत ज्यादा रगड़ने, गम क्लीनिंग, उम्र बढ़ने, मौखिक स्वच्छता की कमी, मसूड़ों के जीवाणु संक्रमण के कारण हो सकती है। अगर आपके दांतों में भी भोजन के दौरान दर्द और छूने पर ऐसा महसूस होता है कि दांत हिल रहा है तो समझ लीजिए कि आपको पैरीयोडोंटम समस्या हो गई है। लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसान से इसका उपचार हो सकता है।

घरेलू उपाय

  • काली मिर्च और हल्दी का जादू : इन दोनों मसालों के मिश्रण से मसूड़ों को मजबूत बनाया जाता है। समस्या होने पर काली मिर्च और हल्दी की जड़ को पीसकर, उसका गाढ़ा सा पेस्ट बनाना लें। इस पेस्ट को हिलते दांत वाली जगह पर 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। या फिर दो से तीन मिनट अपने दांतों में इस पेस्ट से मसाज करें। इस उपाय से दांतों के हिलने के साथ-साथ दांतों का दर्द भी दूर हो जाएगा। समस्या दूर होने तक इस उपाय को नियमित रूप से करें।
  • पुदीने का तेल : पुदीने के तेल में दांतों की समस्याओं को दूर करने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह दांतों के हिलने की समस्या को भी दूर करने में आपकी मदद करता है। तेल को उंगली में लेकर हिलते दांत पर अच्छे से लगाकर मसाज करें। इसके अलावा राहत पाने के लिए तेल को पानी में मिलाकर इसे कुल्ला करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सरसों का तेल और नमक : प्राचीन काल से ही दांतों को जड़ से मजबूत करने के लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर प्रयोग किया जाता है। नियमित रूप से सुबह उठकर नमक और सरसों का तेल मिलाकर इससे दांत साफ करें और दर्द वाली जगह पर इस पेस्ट को लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इस उपाय से आपको जल्द ही आराम मिलने लगेगा।
  • आंवला : आंवला अपने कई लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है। विशेषकर इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी की मौजूदगी दांतो की पकड़ को मजबूत करती है। साथ ही यह संयोजी ऊतक को ठीक होने में मदद करता है। हिलते दांत में आवंला जूस काफी आराम देता है। आप चाहें तो आंवला रस से कुल्ला कर लें या इसे पी लें।
  • लौंग के तेल के प्रयोग : लौंग का तेल मसूड़ों की सूजन और दांत दर्द को नियंत्रित करने का बहुत ही अच्छा प्राकृतिक उपचार है। लौंग के तेल का उपयोग पुदीना तेल के समान होता है। सूजन को नियंत्रित करने और राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल प्रभावित क्षेत्र पर मसाज करने के लिए किया जाता है। अगर दांत ज्यादा हिलते हैं तो लौंग तेल को हिलते दांत पर लगाएं और मसाज करें। या रात को लगाकर छोड़ दें। इससे काफी राहत मिलती है।
  • अजवायन की पत्तियों का तेल : आजवाइन की पत्ती का तेल, हिलते दांत में काफी फायदेमंद होता है। इसे दांतों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे दांतों को गर्मी मिलती है और हिलते दांत में राहत हो जाती है। इसके अलावा सूजन और दर्दनाक मसूड़ों के लिए आप अजवायन की पत्तियों का सहारा ले सकते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद कर आपको राहत प्रदान करता है।
  • नमक का प्रयोग करें : नमक मौखिक स्वास्थ्य से लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें मौजूद सौम्य एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह मुंह में होने वाले संक्रमण से राहत देने में मदद करता है। समस्या होने पर एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर, इस पानी से मुंह में कुल्ला करें। या सूजन को कम करने के लिए गम पर मालिश करें। इससे दांतों के सारे जर्म मर जाएंगे और आपका मुंह एकदम साफ हो जाएगा।

घर पर बनाएं बालों के लिए केमिकल फ्री Hair Gel+Conditioner 
Home made chemical free hair gel and conditioner

वैसे तो बालों की देखभाल के लिए आपको कई तरीके मिल जाएंगे, लेकिन किचन में मौजूद फ्लैक्स सीड (अलसी) से मिलने वाले फायदों का कोई जवाब नहीं है, इसे तैयार करना बेहद आसान है और इसके लिए आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे, साथ ही ये हर तरह के बालों के लिए फायदेमंद है।

फ्लैक्स सीड या अलसी में न्यूट्रिएंट के तौर पर मौजूद ओमेगा-3 (Omega-3) जहां आपकी बालों को बढ़ने में मदद करता है, वहीं यह बालों को कंडीशन कर उन्हें चमकदार भी बनाता है, असल में, इस gel की मदद से आप बालों की स्टाइलिंग आसानी से कर सकते हैं, रूखे और बेजान से दिखने वाले बालों के लिए भी ये gel बहुत फायदेमंद है।

Hair Gel+Conditioner को तैयार करने का तरीका

  1. एक चौथाई कप अलसी या फ्लैक्स सीड लें और इसमें 2 कप पानी मिलाकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
  2. जब ये उबलने लगे तो आंच को धीमी करते हुए 5 मिनट के लिए और उबालें।
  3. बीच-बीच में मिक्सचर को चलाते रहें। जब इसमें एक पतला जेली जैसा गाढ़ापन आ जाए तो आंच से उतार लें।
  4. आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद का कोई एसेंशियल ऑयल मिला लें, ये आपके बालों को बढ़ने में मदद करने के साथ ही सिरदर्द से भी बचाएगा।
  5. मिक्सचर को अच्छी तरह छानकर एक एयर-टाइट कंटेनर में रखें।
  6. इसे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं, इससे यह जल्दी खराब नहीं होगा। वैसे हमारी सलाह है कि इसे 2 हफ्तों के अंदर इस्तेमाल कर लें, क्योंकि इसके बाद इसके खराब होने की पूरी संभावना होती है