Showing posts with label बालतोड़ के घरेलू नुस्खे. Show all posts
Showing posts with label बालतोड़ के घरेलू नुस्खे. Show all posts

बालतोड़ के घरेलू नुस्खे

बालतोड़ होना एक आम बात है, कुछ लोगों को किसी भी कारण शरीर से कोई बाल किसी कारण टूट जाए तो वहाँ एक बड़ा फो़ड़ा जैसा हो जाता है। इस फोड़े में पीप या पस बन जाता है। डॉक्टर के पास जाने पर वह एक चीरा लगाता है, तब यह ठीक होने लगता है। यह जब तक ठीक नहीं होता, जबर्दस्त तरीके से दुःखता है, व्यक्ति बेचैन रहता है।

इसका घरेलू इलाज इस प्रकार है

एक चम्मच मैदा व पाव चम्मच सुहागा डालकर जरा सा घी डालें और इसे आग पर पकाकर हलवे जैसा गाढ़ा बना लें। इसे पुल्टिस की तरह बालतोड़ पर रखकर सोते समय पट्टी बाँध कर सो जाएँ। दो-तीन बार ऐसा करने पर बालतोड़ ठीक हो जाएगा।