दाग-धब्‍बे और मुंहासों से मुक्‍ती दिलाए दही फेस पैक 
Recipes for Glowing Skin

हम सभी जानते हैं रोजाना दही खाने से हमारा पेट दुरुस्‍त रहता है। पर क्‍या आप जानती हैं कि दही हमारी त्‍वचा के लिये भी काफी लाभकारी है? पुराने जमाने से ही दही का प्रयोग सुंदरता निखारने के लिये किया आता जा रहा है। दही में प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्‍स होते हैं जो कि सेहत और सुंदरता दोनों के लिये ही अच्‍छी है।
दही को चेहरे पर लगाने से चेहरा स्‍मूथ हो जाता है और उसमें नमी आ जाती है। इसके साथ ही त्‍वचा से झुर्रियां मिटने लगती है और उम्र घटने लगती है। अगर आपके चेहरे पर सन टैनिंग हो गई है तो दही लगाने से त्‍वचा का रंग साफ हो जाएगा और त्‍वचा ग्‍लो करने लगेगी।

दही फेस पैक से चेहरा बनाएं चमकदार और स्वस्थ

  1. ओटमील, शहद और दही इन तीनों को मिला कर स्‍क्रब तैयार करें। इन सभी सामग्रियों को एक समान मात्रा में लें। इन्‍हें चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद हल्‍के हाथों से रगड़ कर साफ कर लें। फिर चेहरे को पानी से धो कर पोछ लें|
  2. शहद और दही यह फेस मास्‍क चेहरे से दाग धब्‍बे हटा कर चेहरे की उम्र कम करने में मदद करेगा। इसको 20 मिनट के यिे चेहरे पर लगा कर बाद में चेहरे को धो लें।
  3. केला, शहद और दही केले के छोटे टुकडे़ को तोड़ कर मसल लें, फिर उसमें एक एक चम्‍मच शहद और दही मिक्‍स करें। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  4. नींबू और दही चेहरे के मुंहासे कम करने हों तो इस मास्‍क का उपयोग अच्‍छा रहेगा। इसको लगाने से चेहरे पर अत्‍यधिक तेल नहीं आता। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लें।
  5. ऑलिव ऑइल और दही यह एक एंटी एजिंग फेस मास्‍क है। 1 चम्‍मच जैतून तेल में 3 चम्‍मच दही मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 5 मिनट के बाद मसाज करें और कुछ देर के बाद चेहरा धो लें।
  6. कैमोमाइल तेल और दही यह फेस पैक सनबर्न से राहत दिलाता है। दही में कुछ बूंद कैमोमाइल तेल मिक्‍सकरें और चेहरे पर लगाएं1 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
  7. चावल का आटा और दही चेहरे के ब्‍लैकहेड्स और वाइटहेड्स हटाने के लिये इस फेस पैक का प्रयोग करें इसे चहरे पर लगा कर उंगलियों से गोलाई में मसाज करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

No comments:

Post a Comment